शाहीन अफरीदी के साथ बांग्लादेश और अंपायर ने की धोखेबाजी? पाकिस्तान ने विवादित DRS पर दर्ज की शिकायत

नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना ने बांग्लादेश को सेकंड लास्ट बॉल पर रिव्यू लेने की अनुमति दी थी।

क्रिकबज को एक सूत्र ने बताया, ‘पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट को लगता है कि बांग्लादेश ने बड़ी स्क्रीन पर रीप्ले आने के बाद रिव्यू लिया है। मैच के बाद इसके बारे में मैच रेफरी को बताया भी है। पाकिस्तान को लगता है कि बांग्लादेश को 15 सिकंड से ज्यादा समय के बाद रिव्यू लेने की अनुमति दी गई थी।’ क्रिकबज के मुताबिक, ऑफीशियली शिकायत दर्ज करने के लिए मैच के बाद पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन मैच रेफरी नीयामुर राशिद से मिले हैं।

हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं है कि पीसीबी इस शिकायत से क्या नतीजा चाहती है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि मैच रेफरी ने हेसन को मिलने के बाद समझाया और कहा है कि मेजबानों को अनुचित एडवांटेज नहीं मिली है।

आखिर क्या था पूरा मामला?

यह घटना पाकिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में हुई जब उनको जीत के लिए 2 गेंद में 12 रन चाहिए थे और स्ट्राइक पर पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी थे। गेंदबाज रिशाद हुसैन ने लेग साइड पर गेंद की। अंपायर ने इसे वाइड करार दिया।इसके बाद बांग्लादेश ने सीधा वाइड के लिए रिव्यू नहीं किया, उन्होंने एलबीडब्ल्यू के लिए अपील किया और डीआरएस लिया। रीप्ले में दिखाया गया कि गेंद शाहीन के बल्ले से छूती हुई गई। इसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। भले बांग्लादेश ने अपना रिव्यू खो दिया। लेकिन इससे उनकी जीत पक्की हो गई। यह ध्यान देने वाली बात है कि स्क्रीन पर कोई टाइमर नहीं दिखाया गया था। बांग्लादेश ने तीसरे वनडे में पाकिस्तान को 11 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *