‘भारत हमारे लिए पाकिस्तान से मोर्चा ले’, अफगानिस्तानी क्रिकेटर ने मांगी मदद, लिखा भावुक मैसेज

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर स्ट्राइक से पूरा अफगानिस्तान हिल गया है। कई मासूमों ने अपनी जान गंवा दी है। इस मुश्किल समय में अफगानिस्तान के क्रिकेटर्स अपने देश के साथ खड़े हैं। उन्होंने इस घटना को लेकर दुख जाहिर किया है और पाकिस्तान की इस नीच हरकत की निंदा भी की है। अब अफगानिस्तान के युवा खिलाड़ी अल्लाह गजनफर ने भी भारत को मैसेज दिया है।

अल्लाह गजनफर ने दिया इमोशनल बयान

अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजनफर ने न्यूज 18 से इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘जो लोग वहां हैं उनके पास ट्रीटमेंट के लिए पैसे नहीं हैं और अब उन्होंने उस जगह को भी टारगेट किया। उन लोगों को शहीद कर दिया। अफगानिस्तान के लोगों को यह स्वीकार नहीं है। मुझे नहीं पता वो क्या साबित करना चाहते हैं। वो आते हैं और आम लोगों को टारगेट करते हैं। हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते। अफगानिस्तान इसे स्वीकार नहीं कर सकता।’अल्लाह गजनफर ने आगे कहा, ‘इंडिया हमारा क्लोज फ्रेंड है। हम उनसे जुड़ना चाहते हैं। इन मुद्दों के बारे में बात करने के लिए ताकि ऐसी चीजें न हों। हमारी दूसरे देशों से भी यह रिक्वेस्ट है। यह लोगों के लिए सही नहीं है। इस वक्त दुनिया काफी चुनौतियों से गुजर रही है और यह किसी के लिए ठीक नहीं है।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *