शादी से पहले ‘दूल्हा’ पहुंचा सलाखों के पीछे…..

एक साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद प्रेमिका को धोखा देने वाले युवक को पुलिस ने शादी से पहले ही धरदबोचा। हल्दी की रस्म के बीच पुलिस को देख दूल्हा बनने की तैयारी में बैठा युवक भागा, लेकिन पुलिस ने पीछा करके दबोच लिया। बदन पर मेहंदी और हाथों में मेहंदी लगाए दूल्हे राजा जेल चले गए। मामला रसूलपुर थाना क्षेत्र का है।

युवती ने दर्ज कराई थी दुष्कर्म की रिपोर्ट

गुरुदेव नगर निवासी प्रशांत उर्फ जैकी गुप्ता के खिलाफ युवती ने 20 दिन पहले दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि एक साल लिव इन रिलेशन में रहने के बाद उसे छोड़ा और धमकी देकर दुष्कर्म किया। दो दिन पूर्व पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इसी बीच सूचना मिली कि जैकी गुप्ता शादी रचने की तैयारी कर रहा है। इंस्पेक्टर रसूलपुर कमलेश कुमार फोर्स के घर पहुंचे तो वहां हल्दी की रस्म चल रही थी।

हल्दी लगी थी और दूल्हा खेतों में भागा

पुलिस को देख जैकी भाग निकला। पुलिस ने पीछा करते हुए उसे दबोच लिया और थाने ले आई। इंस्पेक्टर का कहना है कि दुष्कर्म के आरोप में जैकी को जेल भेजा गया है।

पुराना है आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार जेल भेजे गए दूल्हे राजा जैकी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। 2012 में आर्म्स एक्ट में उसे जेल भेजा गया था। इसके बाद मादक द्रव्यों की तस्करी में वह दो बार जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध रसूलपुर थाने में दस मुकदमे दर्ज हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *