कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक….

सदर कस्बा में शंकर मोड़ के पास शनिवार की दोपहर कबाड़ी के गोदाम में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों की सूचना के बाद फायर ब्रिग्रेड की दो गाड़ियां आधे घंटे देर से मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

5 लाख का माल खाक

वहीं सूचना पर सदर एसडीएम दिग्विजय, सदर सीओ रामवीर सिंह और कोतवाल राजीव सिंह भी मौके पर पहुंच गए। गोदाम संचालक के अनुसार पांच लाख रुपये से अधिक का सामान आग की भेंट चढ़ गया।  अयोध्या कुमार की सदर कोतवाली के स्थानीय कस्बा में शंकर मोड़ के पास कबाड़ का गोदाम है।

गत्ते में लगी आग

शुक्रवार को दोपहर बाद उनके पिता ने अयोध्या को फोन करके बताया कि गोदाम में रखे गत्ते में अचानक आग लग गई है। ऐसे में आनन-फानन में अयोध्या दुकान पर पहुंचे तो देखा तो आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिग्रेड को फोन करके सूचना दी।

फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

बताया कि आग लगने के आधे घंटे बाद फायर ब्रिग्रेड की दो गाड़िया मौके पर पहुंची। वहीं घटना की जानकारी के बाद सदर एसडीएम दिग्वीजय प्रताप सिंह, सीओ रामवीर सिंह, कोतवाल राजीव सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने आग की बढ़ती लपटों को देख अन्य अग्निशमन वाहनों को भी मौके पर बुलाने का आदेश दिया। गोदाम संचालक अयोध्या कुमार ने बताया कि लगभग पांच लाख से अधिक का सामान जल गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *