ऑनलाइन इंश्योरेंस में ग्राहकों के साथ धोखा! सर्वे में सामने आई कंपनियों की चाल, निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल

नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने ‘डार्क पैटर्न्स’ (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के एक सर्वे में शामिल लोगों ने बताया कि उन्हें सब्सक्रिप्शन के जाल में फंसाने, बार-बार परेशान करने, जबरदस्ती कोई काम कराने और झांसा देकर कुछ और थमा देने जैसे कड़वे अनुभव हुए हैं।

पिछले 24 महीनों के दौरान, ऐसे लोगों की संख्या 61% से बढ़कर 80% हो गई है जिन्होंने ऑनलाइन इंश्योरेंस खरीदा और फिर उसे कैंसिल करने में उन्हें काफी दिक्कत आई या वे सब्सक्रिप्शन के जाल में फंस गए। पिछले 24 महीनों में उन ग्राहकों की संख्या भी 57% से तेजी से बढ़कर 85% हो गई है, जिन्होंने ऑनलाइन इंश्योरेंस कंपनियों के दबाव वाले रवैये का सामना किया

पर्सनल डिटेल्स का गलत इस्तेमाल

इन लोगों को या तो बिना मांगे फालतू मैसेज और जानकारियां भेजी गई या फिर इनकी निजी जानकारी (पर्सनल डिटेल्स) का गलत इस्तेमाल किया गया। सर्वे में सामने आया है कि ऑनलाइन बीमा बेचने वाले प्लेटफॉर्म से पॉलिसी खरीदने वाले 80% लोगों ने सब्सक्रिप्शन ट्रैप महसूस किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *