छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 12वीं का हिंदी पेपर रद्द किया

रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं की हिन्दी परीक्षा को रद्द कर दिया है। मंडल की ओर से जारी आदेश के अनुसार 14 मार्च 2026 को आयोजित हिन्दी विषय की परीक्षा अब अमान्य मानी जाएगी। इसे दोबारा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। यानी स्टूडेंट्स को एग्जाम फिर से देना होगा।

दरअसल, 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया और कुछ समाचार पत्रों में हिन्दी विषय के सेट ‘बी’ का प्रश्नपत्र लीक होने के दावे सामने आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए साइबर थाने में लिखित सूचना दी गई। सिटी कोतवाली में FIR भी दर्ज कराई गई।

इसके बाद मंडल की परीक्षा समिति की बैठक 23 मार्च 2026 को आयोजित की गई, जिसमें जांच के आधार पर परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया। बता दें कि सबसे पहले उन छात्रों तक पहुंचा था, जिन्होंने लीक पेपर अलग-अलग ग्रुप्स में सर्कुलेट किया। अब मंडल ने भी यह माना है कि पेपर लीक हुआ है।

फिर से देनी होगी हिंदी की परीक्षा

मंडल ने बताया है कि हिन्दी विषय की परीक्षा अब 10 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। छात्रों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। 9:05 बजे उत्तर पुस्तिका मिलेगी, 9:10 बजे प्रश्नपत्र दिया जाएगा और 9:15 बजे से लिखना शुरू करना होगा।

मंडल ने छात्रों से कहा है कि वे नई समय-सारणी ध्यान से देखें और उसी के अनुसार तैयारी करें। जरूरत पड़ने पर परीक्षा की तारीख और समय में बिना पहले बताए बदलाव भी किया जा सकता है। अगर परीक्षा के दौरान कोई छुट्टी घोषित होती है, तब भी परीक्षा तय समय पर ही होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *