गुजरात में पेट्रोल-डीजल को लेकर ‘पैनिक’, पंपों पर लगीं लंबी लाइनें, CM की अपील के बाद, हर्ष संघवी की चेतावनी

अहमदाबाद: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले के बाद छिड़े युद्ध के बाद समूचा विश्व ऊर्जा संकट (पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की कम आपूर्ति) से सामना कर रहा है। इस सब के बीच गुजरात के कुछ पेट्रोल पंपों के एकदम से बंध होने के कारण सोमवार को ऐसी अफवाह फैली कि वाहनों के ईंधन की कमी होने गई है। शाम होते-होते इस अफवाह ने बड़ रूप धारण कर लिया और शाम को पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लग गई है, हालांकि सरकार ने साफ किया है कि ऐसी पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने खुद अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है, तो वहीं दूसरी राज्य के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी भी जारी की है कि अगर कोई ऐसा करेगा तो कार्रवाई होगी।

दूसरे दिन भी पेट्रोल पंपों पर लाइनें

इजरायल-ईरान के बीच छिड़े युद्ध के लोगों को आशंका है कि कहीं पेट्रोल-डीजल के खत्म होने आशंका और कुछ पेट्रोल पंपों के बिक्री बंद करने के घटनाक्रम ने डरा दिया है। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से मिली जानकारी के अनुसार ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि तेल कंपनियों ने पेंमेंट के सिस्टम को प्रीपेड कर दिया है। नई व्यवस्था के बीच जब कुछ पेट्रोल पंप ने बिक्री बंद की तो पैनिक फैल गया। वडोदरा में पेट्रोल पंपों की यूनियन के अध्यक्ष ने मेहुल पटेल इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि भारत के पास 70 दिन का स्टॉक है।गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। उन्होंने कहा है कि किसी भी तरह की अफ़वाहों या घबराहट में आए बिना शांति बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने जनता से अनुरोध किया है कि अनावश्यक कतारें न लगाएं, क्योंकि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त है।

DCM हर्ष संघवी ने संभाला माेर्चा

गुजरात के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह और सोशल मीडिया में आई पोस्ट के बाद हर्ष संघवी ने साफ किया है कि अगर कोई अनावश्क तौर पर बिना आधिकारिक पुष्टि के ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हर्ष संघवी ने एक उच्चस्तरीय बैठक भी ली।

अफवाहों पर ध्यान न दें: हर्ष संघवी

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा है कि सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे पेट्रोल और डीजल के संबंध में सोशल मीडिया या WhatsApp पर फैल रही किसी भी अफवाह पर बिना किसी आधिकारिक जानकारी के जल्दबाजी में विश्वास न करें। राज्य सरकार और विशेष रूप से केंद्र सरकार, पेट्रोल और डीजल की मात्रा और आपूर्ति पर प्रतिदिन नजर रखती है। यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तैयारियां की गई हैं कि राज्य के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध रहे। गुजरात में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह ऐसे वक्त पर फैली जब सूरत से प्रवासी मजदूरों के पलायन और मोरबी में सिरेमिट इंडस्ट्री के ठप पड़ने की बातें सामने आ रही हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *