बीजेपी के 30 सालों में भ्रष्टाचार का रेट 10 हजार रुपये हुआ, गुजरात में केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ खोला मोर्चा

अहमदाबाद: गुजरात में ‘मिनी विधानसभा चुनाव’ माने जा रहे स्थानीय निकाय के चुनावों से पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने डेरा डालकर राजनीति को गरमा दिया है। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी राज्य के दौरे पर पहुंचे हैं। तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन केजरीवाल ने अमरेली में सभा को संबोधित किया। इस मौके पर केजरीवाल ने सीधे बीजेपी को निशाने पर लिया है। आप की ‘विजय विश्वास सभा’ में केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी 30 साल में शासन में सिर्फ भ्रष्टाचार का रेट बढ़ा है। केजरीवाल ने कहा कि आप आम लोगों को टिकट देगी केजरीवाल ने पूछा कि किसानों की फसल बर्बादी के 10,000 करोड़ कहां गए?

मुफ्त बिजली का खेला दांव
अरविंद केजरीवालने किसान बेल्ट में बड़ा सियासी दांव खेलते हुए का कि पंजाब में किसानों को दिन में मुफ्त बिजली, तो गुजरात में रात को क्यों? केजरीवाल ने एक बार फिर से कहा कि आप सत्ता में आई तो गुजरात की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देगी। केजरीवाल ने कहा कि जिला परिषद चुनाव है सेमीफाइनल है। विधानसभा में गुजरात का नक्शा बदलेगा। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में 10 लाख तक मुफ्त इलाज है। उन्होंने गुजरात मॉडल पर सवाल उठाए। पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि धर्म नहीं, शिक्षा और विकास पर वोट दें। आप के प्रदेश प्रमुख इसुदान गढ़वी ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहता है लेकिन किसान अपने बेटे को किसान नहीं बनाना चाहता। आप ने बड़े नेता गोपाल इटालिया ने कहा कि हाल ही में विधानसभा में मैंने देखा, किसानों के मुद्दों में सरकार को कोई रुचि नहीं है
48 में 40 सीटें बीजेपी को दीं क्या मिला?

अमरेली में आयोजित सभा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि, सौराष्ट्र में सोमनाथ महादेव और द्वारकाधीश का मंदिर है तो आज मैं सौराष्ट्र की धरती पर आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। बीजेपी के कुशासन और भ्रष्टाचार से लोगों को मुक्ति दिलाए, इस आशीर्वाद के लिए मैं यहां पर आया हूं। सौराष्ट्र की 48 सीटों में से 40 सीटे आपने भाजपा को दी, लेकिन बदले में आपको क्या मिला? धक्के मिले, गालियां मिली, अपमान मिला, डंडे मिले, जेल मिली, पिछले 30 सालों में भाजपा ने क्या दिया? दरअसल केजरीवाल ऐसे वक्त पर गुजरात में उतरे हैं जब राज्य में अगले कुछ ही दिनों में 15 नगर निगम समेत कुल 393 स्थानीय निकाय के चुनावों की घोषणा होगी। यह घोषण 1 अप्रैल के बाद के बाद कभी भी होने की उम्मीद है। गुजरात के स्थानीय निकायों पर अभी बीजेपी का दबदबा है। केजरीवाल की रणनीति है कि स्थानीय निकायों में आप की एंट्री के साथ पार्टी को मजबूत किया जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *