MP में शराब दुकानों के समूह के साथ एकल दुकानों के भी होंगे ई-टेंडर, 12403 करोड़ रुपये का राजस्व मिलना हुआ तय

भोपाल। मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शराब दुकानों के ई-टेंडर का सातवां चरण पूरा हो गया। 1,172 समूहों में से 658 समूह की शराब दुकानें नीलाम हो चुकी हैं। इससे सरकार को 12,403 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा, जो कि गत वर्ष की तुलना में 7.75 प्रतिशत अधिक है। शेष दुकानों के लिए आठवें चरण की नीलामी होगी।

एकल ई-टेंडर भी किए जाएंगे

इसमें 514 समूहों की शराब दुकानों के लिए समूह के साथ एकल ई-टेंडर भी किए जाएंगे। इसके लिए 27 मार्च दोपहर 12 बजे तक फॉर्म स्वीकार होंगे। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 में आबकारी से 19,500 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य रखा है। आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने बताया कि अभी तक जो दुकानें समूह में नीलाम हुई हैं, उनसे गत वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत के लक्ष्य के विरुद्ध 29 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।

क्या है नीलामी शुरू और बंद होने का समय?

शेष दुकानों के लिए आठवें चरण के ई-टेंडर कम ऑक्शन फॉर्म 27 मार्च को दोपहर 12.05 बजे खोले जाएंगे। नीलामी शुरू और बंद होने का समय 4.30 से शाम 5.30 बजे तक रहेगा। समूह में दी जाने वाली शराब दुकानों के आवंटन के लिए ऑफसेट रिजर्व प्राइज से अधिकतम 15 प्रतिशत से कम दर के ऑफर स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि आरक्षित मूल्य के 85 प्रतिशत से कम का ऑफर प्रस्तुत न किया जा सके। सातवें चरण के लिए बनाए गए समूहों को आठवें चरण में भी यथावत रखा जाएगा लेकिन अगर समूह के पुनर्गठन से राजस्व बढ़ने की संभावना है तो आवश्यकता के आधार पर समूहों का पुनर्गठन भी किया जा सकेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *