राजपुर इलाके में रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। रिटायर्ड ब्रिगेडियर सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान दो गाड़ी सवारों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद इतना गहराया कि दोनों गाड़ियों से गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें से एक गोली सीधे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी। वह घायल होकर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की गई। आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

क्या है मामला?

रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली मारकर हत्या की घटना राजपुर इलाके में घटी है। मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि दो गाड़ियों में सवार लोगों के बीच हुई कहासुनी के दौरान गोलीबारी शुरू हो गई। इसी दौरान एक आवारा गोली आकर मॉर्निंग पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लग गई। इससे वे गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़े। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और जांच चल रही है।

एसपी का आया बयान

देहरादून के एसपी प्रमोद कुमार ने घटना को लेकर कहा कि सोमवार सुबह करीब 7.00 बजे राजपुर पुलिस स्टेशन को जौहरी गांव में दो गाड़ियों के बीच ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद की जानकारी मिली। पुलिस को विशेष रूप से यह बताया गया कि एक गाड़ी में सवार लोग अपने आगे चल रही दूसरी गाड़ी पर गोलियां चला रहे थे। इस गोलीबारी के दौरान सुबह की सैर के लिए निकले एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।एसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि अब यह पुष्टि हो गई है कि इलाज के दौरान उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस ने ग्रामीण इलाकों सहित सभी पुलिस थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी की है। गाड़ी का पता लगाने और इसमें शामिल लोगों को पकड़ने के लिए इस समय एक सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार होगी। कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *