भोपाल में लव जिहाद… शादाब ने आदित्य बनकर दोस्ती की, फिर दुष्कर्म के बाद मतांतरण दबाव बनाया

भोपाल। राजधानी में कॉलेज छात्रा को फर्जी पहचान के जरिए जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी ग्वालियर भेज दी है, जहां वारदात होना बताई जा रही है।

इंस्टाग्राम पर ‘आदित्य’ बनकर की दोस्ती

पुलिस के अनुसार बैतूल जिले की रहने वाली पीड़िता भोपाल में रहकर कॉलेज के चौथे वर्ष की पढ़ाई कर रही है। जनवरी 2025 में उसकी इंस्टाग्राम पर “आदित्य” नाम से एक युवक से पहचान हुई। आरोपित ने खुद को हिंदू बताकर विश्वास जीता, फिर बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा को ग्वालियर के जनकगंज क्षेत्र में बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस्लाम अपनाने का बनाया दबाव

इसी दौरान पीड़िता को शक हुआ और जांच करने पर सामने आया कि आरोपित का असली नाम शादाब है। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपित ने उसे धमकाया और इस्लाम धर्म अपनाने व नमाज पढ़ने का दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं, उसने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी दी, जिससे छात्रा लंबे समय तक दहशत में रही।

सहेलियों के सहयोग से दर्ज कराई शिकायत

आखिरकार सहेलियों के कहने पर पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि आरोपित की तलाश की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *