बिलासपुर में मामूली विवाद में पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में मामूली विवाद में युवक ने अपने पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल कोटा थाना इलाके की पुलिस चौकी बेलगहना के ढोलमौहा गांव में रहने वाले लवन सिंह पैकरा की मौत हो गई। इसकी जानकारी पर गांव के लोग उसके घर पहुंचे। 

इसी दौरान गांव में रहने वाला दिलेश पैकरा नाम का युवक शराब के नशे में पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। उसकी हरकतों को देखकर लवन सिंह के पोते शिवनाथ पैकरा (30) ने उसे घर के अंदर आने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दिलेश ने उससे विवाद किया। इस बीच उसने जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू को निकाल लिया। 

देखते ही देखते आरोपी ने शिवनाथ पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल शिवनाथ को अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। उसके परिजन से पूछताछ कर पुलिस ने गांव में दबिश दी। यहां से पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक के कब्जे से चाकू बरामद किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *