Weather : कई राज्यों में ओले गिरने की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

देश के कई राज्यों में अगले कुछ घंटों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। तपती गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके अलावा अगले सात दिनों तक ज्यादातर हिस्से में लू चलने की भी संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने ये भी बताया कि आज किन-किन राज्यों में बारिश होगी और कहां ओले गिरेंगे।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत में, जबकि पूर्वोत्तर हिस्से में अगले 24 घंटों के दौरान गरज, बिजली व तेज हवाओं के साथ हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ इलाकों में 28 अप्रैल को भारी वर्षा होने की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में, जबकि 27 और 28 अप्रैल को गुजरात में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

इसके अलावा अगले चार दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में बारिश हो सकती है। 26 और 27 अप्रैल को केरल में, जबकि 27 अप्रैल को तेलंगाना में भारी वर्षा होने की संभावना है।पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ में आज ओले गिरने की संभावना है। ओडिशा में 27 अप्रैल को ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी ओले गिरने का पूर्वानुमान है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *