जिस कैमरून ग्रीन को खरीदने में उड़ाए 25.20 करोड़, उसने 3 मैच में नहीं बनाए 25 रन, गावस्कर ने कहा- बाहर करो

कोलकाता: आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने कैमरून ग्रीन की बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देने की काबिलियत को देखते हुए उन्हें 25.20 करोड़ में खरीदा था। ग्रीन इस सीजन के शुरुआती मुकाबलों में इंजरी के कारण गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। वहीं, बल्ले से भी उनकी लगातार नाकामी ने केकेआर की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

फिर फेल हो गए कैमरून ग्रीन

ईडन गार्डन्स के मैदान पर सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत पंजाब किंग्स से हुई। इस मुकाबले में कैमरून ग्रीन से घरेलू फैंस दमदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि, ग्रीन लगातार तीसरे मुकाबले में भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। ग्रीन की पारी का अंत सिर्फ 2 गेंदों में हो गया। पहली बॉल पर उन्होंने चौका लगाया तो अगली ही गेंद पर जेवियर बार्टलेट ने उन्हें पवेलियन भेज दिया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *