‘नारी शक्ति वंदन’ पर चर्चा के लिए विशेष सम्मेलन:भोपाल निगम परिषद में चर्चा

भोपाल, भोपाल नगर निगम परिषद का विशेष सम्मेलन शुरू हो गया है। आईएसबीटी स्थित निगम मुख्यालय के मीटिंग हॉल में हो रहे इस सम्मेलन में ‘नारी शक्ति वंदन’ के संबंध में चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में बीजेपी के 52 पार्षद शामिल हैं, जबकि कांग्रेस के 20 में सिर्फ 10 पार्षद ही पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष साबिस्ता जकी वंदे मातरम के गायन के बाद पहुंचीं। एक अन्य महिला पार्षद भी लेट हो गईं।

नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सम्मेलन की शुरुआत की। एमआईसी मेंबर सुषमा बाविसा ने प्रस्ताव रखा। सम्मेलन की शुरुआत और वंदे मातरम का गायन के 10 मिनट के बाद कांग्रेस के 5 पार्षद और आए। इस तरह कांग्रेस के 10 पार्षद सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। हालांकि नगर निगम की कमिश्नर संस्कृति जैन भी सम्मेलन में शामिल नहीं हुईं और न ही कोई महिला अधिकारी मौजूद हैं।

विभाग ने दिए विशेष सम्मेलन के निर्देश

निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने बताया कि सम्मेलन में महिला पार्षद अधिनियम पर मंथन और चर्चा दोनों ही करेंगी। बता दें कि प्रदेश में ‘नारी शक्ति वंदन’पखवाड़े का आयोजन हो रहा है। 10 से 25 अप्रैल तक कई कार्यक्रम होंगे। नगरीय प्रशासन विभाग ने हर नगरीय निकाय में विशेष सम्मेलन करने के आदेश दिए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *