बगैर डाक्टर के पर्चे के गर्भपात की दवा बेचने वालों पर हों कार्रवाई 

भोपाल । मध्यप्रदेश में डाक्टर के पर्चे के बिना गर्भपात की दवाएं बेचने वाले दवा विक्रेताओं पर कार्रवाई करें। यह कहना है  प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डाक्‍टर प्रभुराम चौधरी का। मध्‍य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को मंत्रालय में गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम (पीसीपीएनडीटी) के राज्य सुपरवाइजरी बोर्ड की बैठक ले रहे थे।स्वास्थ्य मंत्री डाक्‍टर प्रभुराम चौधरी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और औषधि प्रशासन के अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री डाक्‍टर प्रभुराम चौधरी ने मध्‍य प्रदेश के उन जिलों में सोनोग्राफी केंद्रों पर कड़ाई से नजर रखने को कहा है जहां शिशु लिंगानुपात कम है।स्वास्थ्य मंत्री डाक्‍टर प्रभुराम चौधरी ने इसके पहले  कल सुबह अपने आवास से व्‍हाट्सएप पर वीडियो कालिंग के जरिए निजी और सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान योजना से उपचार करा रहे रोगियों से भी बात की। सभी से पूछा कि अस्पताल में उनसे रुपये तो नहीं लिए जा रहे हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने इसके अलावा भी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी मरीजों से चर्चा कर जानकारी हासिल की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *