आज से सीएम किसान हेल्पलाइन होगी शुरु:मुख्यमंत्री एग्रीकल्चर एक्सपर्ट्स की वर्कशॉप में होंगे शामिल
भोपाल, भोपाल के रवीन्द्र भवन स्थित हंसध्वनि सभागृह में आज कृषि कर्मयोगी उन्नमुखीकरण प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।
सीएम आज मुख्यमंत्री किसान कल्याण डैश बोर्ड, CM किसान हेल्प लाईन और पैक्स सदस्यता वृद्धि अभियान का शुभारंभ करेंगे ।
मुख्यमंत्री के साथ किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री लखन पटेल और मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री नारायण सिंह पवार व संबंधित विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।
अलग-अलग सत्रों को ये वक्ता संबोधित करेंगे
- जी.एस. चौहान एवं टीम: ई-विकास का सर्वव्यापीकरण और उर्वरक वितरण प्रणाली
- जितेन्द्र सिंह परिहार एवं टीम: प्राकृतिक खेती के क्षेत्र का पंजीयन एवं संवर्धन
- डॉ. मनीषा जायसवाल एवं टीम: किसान कल्याण वर्ष 2026 में कृषि कर्मयोगियों का अभिमुखीकरण
- एस.एस. वलारी एवं टीम: खरीफ एवं रबी हेतु जिला कृषि प्लान की तैयारी
- कमल कुमार जैन एवं टीम: सार्थक एवं eHRMS का क्रियान्वयन
- आयुक्त सहकारिता एवं टीम: सहकारिता विभाग का प्रस्तुतीकरण
- पवन सिंह श्याम एवं टीम: नरवाई प्रबंधन
- रेवा सिंह सिसोदिया एवं टीम: उद्यानिकी फसलों के बीज उत्पादन की कार्ययोजना
- डॉ. पी.एस. किरार एवं टीम: उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का प्रस्तुतीकरण
- मनोज कुमार पथरोलिया एवं टीम: मत्स्य पालन एवं मछुआ कल्याण विभाग का प्रस्तुतीकरण
- डॉ. पी.एस. पटेल एवं टीम: पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग का प्रस्तुतीकरण
