CM भूपेश बघेल आज नक्सली हमले के बाद दंतेवाड़ा में हाई लेवल मीटिंग करेंगे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नक्सली हमले के बाद आज दंतेवाड़ा जाएंगे। बुधवार को 10 जवानों नक्सली हमले में बलिदान दे दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री आज श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचेंगे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस हमले को लेकर सीएम बघेल से बात भी की थी।श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम बस्तर पुलिस और सुरक्षाबल के अधिरकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे। बुधवार को हुए इस नक्सली हमले में डीआरजी के 10 जवानों ने बलिदान दे दिया, इसमें एक सिविलियन ड्राइवर की मौत भी हो गई थी।

दरअसल ये जवान एक पिकअप वैन में सवार थे, फिर दंतेवाड़ा के अरनपुर में ये वैन Improvised Explosive Device (IED) की चपेट में आ गई है। बता दें कि डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के ये जवान एक ऑपरेशन से लॉट रहे थे जिस समय ये ब्लास्ट हुआ।हमले के बाद सीएम भूपेश बघेल ने इसे लेकर एक आपातकालीन बैठक बुलाई। इस बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद, पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अजय यादव मौजूद रहे।हमले के बाद मुख्यमंत्री का बयान भी सामने आया था। इसमें उन्होंने कहा कि नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई अंतिम चरण में है, योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *