नक्सली हमले के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कर्नाटक दौरा रद

रायपुर । दंतेवाड़ा में नक्सली हमले के बाद मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस मुख्यालय और एंटी नक्सल आपरेशन के आला अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। मुख्यमंत्री ने घटना स्थल, वहां की सुरक्षा और नक्सलियों के हमले के बारे में विस्तार से जानकारी ली।करीब दो घंटे चली बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक दौरे को रद कर दिया। अब सीएम बघेल गुरुवार को दंतेवाड़ा जाएंगे और जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। मुख्यमंत्री बघेल दंतेवाड़ा जाकर नक्सल घटना की समीक्षा करेंगे और जमीनी स्थिति का आंकलन करेंगे।इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री बघेल से फोन पर बात की और पूरे मामले की जानकारी दी। केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल आपरेशन विवेकानंद सिन्हा समेत आला अधिकारी मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *