पिता-पुत्र ने की भतीजे की निर्मम हत्या, पिटाई के बाद दबाया गला

कन्नौज जिले में जमीन के विवाद में एक युवक की पहले पिटाई की गई। उससे जब मन हीं भरा तो गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या का आरोप युवक के चाचा व पुत्र पर लगा है। युवक की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उधर, वारदात के बाद आरोपी पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मामला सदर कोतवाली के तिर्वा रोड के करीब हैवतपुर-कटरा का है। बताया जा रहा है कि यहां के रहने वाले छोटे खां का भाइयों से जमीन का विवाद था।गुरुवार को वह मकान बनाने के लिए नींव की खोदाई करवा रहे थे। इस पर भाई अकबर अली ने विरोध किया। अकबर अली का पुत्र सलमान भी विरोध के लिए पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष में पहले तो बहस हुई फिर मामला गालीगलौज से होता हुआ मारपीट तक पहुंच गया।

इस पर छोटे खां का पुत्र राजू (20) वहां पहुंच गया। वह पिता को चाचा व पुत्र से बचाने लगा। आरोप है कि इस दौरान चाचा अकबर व पुत्र सलमान ने राजू की बुरी तरह से पिटाई कर दिया। उसका गला भी दबा दिया। उसकी हालत बिगड़ी, तो दोनों मौके से फरार हो गए।परिवार के लोग राजू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *