‘घर एकदम श्मशान घाट जैसा लगता है’, राखी सावंत को अपने दुख पर बिलखता देख भारती सिंह भी रो पड़ीं

राखी सावंत पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ की गुत्थियां लोगों के सामने खुद सुलझाती दिख रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी के पीछे की कहानियां भी सुनाई। अब भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर पहुंचीं भारती सिंह फूट-फूट कर रोती दिखीं। माहौल ऐसा हो गया कि भारती भी अपने आंसुओं पर कंट्रोल न रख सकीं।

हमेशा हंसती-खिलखिलाती और मजाक-मस्ती वाले मोड में दिखने वालीं राखी सावंत इस बार काफी इमोशनल और अंदर से बिखरी हुई नजर आईं। अपनी बातों से हमेशा बिंदास दिखने वालीं राखी सावंत की जिंदगी किन हालात से गुजर रही हैं, इसे बताते हुए वो रो पड़ीं।

‘आकर कोई पूछने वाला नहीं, खाना खाया कि नहीं’

भारती और हर्ष के इस पॉडकास्ट के वीडियो में राखी सावंत अपना दर्द शेयर करती दिख रही हैं। वह कहती हैं, ‘रोती हूं, कल रात को ही खूब रोई हूं। आकर कोई पूछने वाला नहीं, खाना खाया, खाना नहीं खाया। मां रहती थीं तो पूछती थीं- खाना खा ले।

‘घर आती हूं तो भी एक दम श्मशान घाट जैसा लगता है’

एक्ट्रेस ने आगे अपना दुख सुनाते हुए कहा, ‘घर आती हूं तो भी एकदम श्मशान घाट जैसा लगता है, कोई नहीं है पूछने वाला। जिंदगी में कोई भी नहीं है। हिम्मत भी नहीं हो रही है कि दोबारा शादी करो। हिम्मत नहीं हो रही कि फिर शादी करो, ये सब मुझे लूट लेंगे। इनको बीवी नहीं चाहिए, ये सीढ़ी की तरह चढ़ना चाहते हैं। मेरी जिंदगी से मेरा भरोसा उठ गया है। कैसे कीचड़ों में से आई हूं मैं।’

राखी की बातें सुन इमोशनल हो रहे लोग

राखी की ये बातें सुनकर जहां भारती और हर्ष दोनों इमोशनल हो गए, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग इस वीडियो को देखकर काफी भावुक हो रहे हैं। एक ने कहा- इनके सारे ड्रामे को अगर साइड रख दें तो ये अच्छे दिल की लड़की हैं। एक ने कहा- आप बॉर्न सुपरस्टार हो राखी। एक और .ूजर ने कहा- मैंने हमेशा इनका सम्मान किया है और हमेशा करता रहूंगा, क्योंकि ये बहुत सच्ची हैं और एक बहुत ही सुंदर आत्मा हैं।

अब अपनी जिंदगी अकेली गुजार रही हैं राखी

यहां बता दें कि राखी ने दो शादियां की लेकिन दोनों शादियां टूट गईं। पहली शादी उन्होंने साल 2019 में रितेश सिंह से की थी। 2022 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद राखी ने साल 2022 में बिजनेसमैन आदिल खान से शादी की और एक साल में ही उनकी ये शादी भी टूट गई। राखी अब अपनी जिंदगी अकेली गुजार रही हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *