MP के सरकारी स्कूलों में ‘युनिफॉर्म’ पर सस्पेंस: 16 जून से खुलेंगे स्कूल, गणवेश मिलेगी या खाते में आएगी राशि; अब तक नहीं हुआ फैसला

भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू होने के बावजूद विद्यार्थियों की गणवेश यानि ‘युनिफॉर्म’ को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है।

स्कूल शिक्षा विभाग और शासन स्तर पर यह तय नहीं हो पाया है कि इस वर्ष विद्यार्थियों को सिली-सिलाई गणवेश उपलब्ध कराई जाएगी या फिर पहले की तरह उनके खातों में राशि भेजी जाएगी।

ऐसे में 16 जून से स्कूल खुलने पर लाखों छात्र-छात्राएं निर्धारित गणवेश के बजाय अलग-अलग रंगों के कपड़ों में स्कूल पहुंच सकते हैं। सबसे अधिक परेशानी नर्सरी और पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों को होगी, क्योंकि उनके पास पिछले वर्षों की गणवेश भी उपलब्ध नहीं है।

सिली हुई गणवेश देने की थी तैयारी

शासन के निर्देश पर इस वर्ष कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को सीधे तैयार गणवेश उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए विद्यार्थियों के खातों में राशि भेजने की व्यवस्था समाप्त करने पर विचार किया गया था।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *