कृष्ण मित्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय मंच पर सम्मान

रायपुर। प्रकृति की ओर सोसायटी एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘राष्ट्रीय आम महोत्सव’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कृष्ण मित्र फाउंडेशन को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। संस्था को यह सम्मान छत्तीसगढ़ राज्य महिला एवं बाल विकास आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका ने सौंपा। 

सरजू बांधा मुक्तिधाम परिसर, टिकरापारा में सैकड़ों की संख्या में रोपे गए पौधों के संरक्षण-संवर्धन, मुक्तिधाम की देखरेख, लावारिस शवों का निःशुल्क अंतिम संस्कार, मृतकों की समाधि/चबूतरे की देखभाल एवं अन्य मानव सेवा कार्यों के लिए संस्था के अध्यक्ष माधव लाल यादव एवं पदाधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर के मंच पर सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रकृति की ओर समिति के अध्यक्ष मोहन वार्लॉयनी ने कहा कि, "कृष्ण मित्र फाउंडेशन माधव लाल यादव के नेतृत्व में समाज सेवा और मानवता की सेवा में बेहतरीन कार्य कर रही है। इनका समर्पण अनुकरणीय है।"

सम्मान ग्रहण करने के अवसर पर संस्था के सचिव गोवर्धन झंवर, कोषाध्यक्ष संजय चंद्राकर, उपाध्यक्ष रतन जैन,सलाहकार श्रीमती आभा बघेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *