दूल्हा-दुल्हन के साथ शादी में ‘घुंघरू’ पर अभिनेता ऋतिक रोशन ने जमकर लगाए ठुमके

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन एक और ऐसी चीज है, जो अभिनेता को आए दिन चर्चाओं में ले आती है। वह कुछ और नहीं बल्कि ऋतिक रोशन का डांस है। अभिनेता अक्सर अपने शानदार डांस मूव्स से इंटरनेट पर आग लगा देते हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक बार फिर अभिनेता ने साबित कर दिया है कि वह एक बेहतरीन डांसर हैं। दरअसल, ऋतिक रोशन का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

जब डांस करने की बात आती है तो ऋतिक रोशन कभी भी गलती नहीं करते हैं। जहां अक्सर ऋतिक फिल्मों में, अवॉर्ड फंक्शनंस में अपने डांस मूव्स दिखाते नजर आते हैं, वहीं हाल ही में अभिनेता को एक शादी में जमकर ठुमके लगाते देखा गया। इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ऋतिक रोशन वीडियो में दुल्हा और दुल्हन और उनके कुछ रिश्तेदारों के साथ 'बैंग बैंग' और 'घुंघरू' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ऋतिक को सूट पहने देखा जा सकता है, जिसमें वह हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं।

ऋतिक रोशन का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को खूब प्यार मिल रहा है और फैंस इसे शेयर भी कर रहे हैं। आपको बता दें, इंटरनेशनल डांस डे पर ऋतिक रोशन ने डांस और जीवन के बारे में खुलकर बात करने के लिए आठ डांस इन्फ्लुएंसर्स से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में अभिनेता ने अपनी डांस स्टाइल और उससे जुड़ी काफी चीजों के बारे में खुलासा किया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *