रीवा जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, ड्राइवर सहित 12 यात्री घायल

सतना ।  जिले के ताला थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक यात्री बस पलट जाने से 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को संजय गांधी मेडिकल अस्पताल रीवा ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के ताला मुकुंदपुर से रीवा के लिए रवाना हुई संगम ट्रेवल्स की बस नंबर एमपी 19 पी 1085 मंगलवार की सुबह अऩियंत्रित हो कर पलट गई। बस सड़क से नीचे उतरते हुए खेत में जाकर पलट गई। बस के चारों चके आसमान की तरफ उठ गए। इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बचाव का काम शुरू किया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए थे। उन्होंने भी मदद कर अंदर फंसे अन्य यात्रियों को बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को संजय गांधी मेडिकल हास्पिटल रीवा भेजा गया। लगभग 12 घायलों के एसजीएमएच पहुंचने के बाद भी घायल अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं हादसे में घायल होने वालों की संख्या ज्यादा बढ़ने की संभावना भी है।

ये यात्री हुए घायलः

घायलों में बस चालक रवि सिंह और एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में घायल होने वालों में राजीव सिंह राही, शिवांशु शुक्ला, गुड़िया सोधिया, मुन्नी कुशवाहा, शिवम तोमर, राजकुमार कोल, आदित्य सिंह, प्रतीक्षा द्विवेदी, नितिन पांडे, शिवांशु शुक्ला, रामू सिंह, प्रमोद शर्मा शामिल हैं।

क्या है घटनाः

बताया जाता है कि हादसा मंगलवार की सुबह-सुबह हुआ है। उस समय ड्राइवर रवि सिंह लापरवाही पूर्वक बस चला रहा था। इस बस का मालिक भी रवि सिंह ही बताया जाता है। प्रत्यक्षदर्शी सुरेश शुक्ल ने बताया कि वह सुबह रिश्तेदारी जा रहा था जैसे ही कुछ दूर पहुंचा उसी समय उसने देखा कि बस अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई। जब तक वह मौके पर पहुंचता उसे बस के अंदर से चीखने की आवाज सुनाई देने लगी हालांकि बस पलट जाने की घटना की पता चलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।एक यात्री ने बताया कि ताला से रवाना हुई बस लगभग 3 किमी चली थी कि ताला कैम्प के पास सड़क किनारे पड़ी मिट्टी में पड़ कर अनियंत्रित हुई और पलट गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *