कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का बड़ा बयान- बदरुद्दीन अजमल भाजपा के माउथपीस 

नई दिल्ली । कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव में गठबंधन के साथी रहे एआईयूडीएफ के बदरुद्दीन अजमल पर बड़ा हमला किया है। कांग्रेस ने एआईयूडीएफ नेता और धुबरी से सांसद अजमल को भाजपा का माउथपीस बताया है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने अजमल पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा से मिले होने का आरोप लगाया। बदरुद्दीन के विवादित बयानों को लेकर कहा कि उनका कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है! 
कांगेस महासचिव रमेश ने कहा कि अजमल लगातार मुख्यमंत्री के साथ मिलकर कांग्रेस नेतृत्व का अपमान करने वाली भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘बदरुद्दीन का यूपीए से कोई संबंध नहीं है। वहां ओवैसी की पार्टी की तरह ही हैं। उन्होंने कहा कि सांसद अजमल ने असम में कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ सबसे अस्वीकार्य और पूरी तरह से बेतुकी टिप्पणी की है। ये सरासर मानहानि है। 
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यह सच है कि कांग्रेस और एआईयूडीएफ ने पिछला विधानसभा चुनाव गठबंधन के तौर पर लड़ा था। कांग्रेस के लिए यह फैसला लेना आसान नहीं था। लेकिन यह इस फैसला विश्वास के साथ लिया गया था कि अजमल एक सुसंगत और विश्वसनीय भागीदार साबित हो सकते हैं जो राज्य और देश में धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत करे लेकिन वहां ऐसा नहीं कर सके। 
रमेश ने कहा कि चुनाव परिणामों के बाद यह बहुत स्पष्ट हो गया था अजमल ने असम के मुख्यमंत्री के साथ एक समझौता किया था। दोनों ने कांग्रेस और उसके नेतृत्व को बदनाम करने के एकमात्र उद्देश्य के साथ आपस में अंदरखाने संबंध बनाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के साथ-साथ असम की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की असाधारण सफलता से हिले हुए असम के मुख्यमंत्री और अजमल ने कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *