रोजाना करें शमी पेड़ की पूजा, शीघ्र पूर्ण होंगी सभी मनोकामनाएं

हिंदू धर्म में देवी देवताओं की पूजा को श्रेष्ठ माना गया है। लेकिन धार्मिक तौर पर पेड़ पौधें का भी महत्व कम नहीं होता है। ऐसे कई सारे पेड़ पौधे हैं जिनपर देवी देवताओं का वास होता है और इनकी आराधना करने से साधक को उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। इन्हीं में से एक है शमी का पौधा जो बेहद ही खास माना जाता है।

मान्यता है कि शमी की अगर पूजा विधिवत तरीके से कि जाए तो शुभ ग्रहों की प्राप्ति होती है और कुंडली के ग्रह भी मजबूत हो जाते है। साथ ही साथ शमी की पूजा करने से शनिदेव और भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं। वास्तु नजरिए से अगर शमी को घर में लगा दिया जाए तो इससे घर का वास्तुदोष दूर हो जाता है साथ ही परिवार में सुख शांति बनी रहती है इसके अलावा शमी की पूजा मनोकामनाओं को शीघ्र पूरा करने वाली मानी जाती है तो आकज हम आपको शमी पौधे से जुड़े उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते है।

शमी से जुड़े उपाय-
अगर आप अपने घर में सुख शांति और समृद्धि की चाह रखते हैं तो ऐसे में तुलसी के संग शमी का पौधा घर में जरूर लगाएं और रोजाना शमी की पूजा करें साथ ही शाम के वक्त सरसों या तिल के तेल का दीपक भी जलाएं। ऐसा करने से धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और उनकी कृपा से धन संकट से मुक्ति मिलती है।

इसके अलावा अगर आप मनचाही नौकरी पाना चाहते हैं या फिर सरकारी नौकरी मिलने में कोई अड़चन आ रही है तो ऐसे में आप शनिवार के दिन घर की उत्तर दिशा में शमी का पौधा लगाएं और जल में लाल चंदन मिलाकर जल अर्पित करे इस दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप मन ही मन करें। अगर ऐसा रोजाना किया जाए तो इससे करियर व कारोबार में तरक्की मिलती है साथ ही मन की मुराद भी पूरी हो जाती है।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *