दिल का दौरा पड़ने से मैनपुरी के निर्वाचन अधिकारी की मौत

मैनपुरी जिले में तैनात डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कुमार मित्तल का बृहस्पतिवार सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे निकाय चुनाव में नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन अधिकारी का कार्य देख रहे थे। सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे जिला प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई।बीते दो साल से जिले में तैनात डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कुमार मित्तल 2018 बैच के पीसीएस अधिकारी थे। वे जिले में कुरावली और मैनपुरी सदर तहसील के एसडीएम भी रह चुके थे। वर्तमान में वे जिलाधिकारी कार्यालय में संबद्घ चल रहे थे। निकाय चुनाव की घोषणा के बाद उन्हें नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया का निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था।

उन्होंने नामांकन से लेकर जांच, चुनाव चिह्न आवंटन, मतपत्र आवंटन और पोलिंग पार्टियों की रवानगी का भी काम देखा।बृहस्पतिवार को सिविल लाइन स्थित आवास पर सुबह वे मतदान संपन्न कराने के लिए तैयार हो रहे थे। इसी बीच उन्हें सीने में दर्द हुआ। जिला अस्पताल में उपचार के लिए उन्हें भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम रामजी मिश्र समेत अन्य अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *