तमिलनाडु में नकली पहचान वाले 55 हजार से अधिक सिम कार्ड होंगे ब्लॉक

चेन्नई। तमिलनाडु में नकली पहचान वाले 55 हजार से अधिक सिम कार्ड के सक्रिय होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय के एक अलर्ट के बाद तमिलनाडु पुलिस ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को फर्जी पहचान के साथ कथित रूप से सक्रिय 55 हजार 982 सिम कार्ड ब्लॉक करने का आदेश दे दिया है। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकांश मोबाइल फोन नंबर चेन्नई में सक्रिय थे, इसके बाद कोयम्बटूर, मदुरै, तिरुचि और तिरुनेलवेली जैसे शहरों में सक्रिय थे।
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक साइबर क्राइम विंग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने मीडिया को बताया कि एक चूक के कारण नकली पहचान वाले हजारों सिम कार्ड सक्रिय हो गए हैं। दूरसंचार विभाग ने बड़ी कार्रवाई के लिए चेहरे की पहचान-संचालित समाधान तकनीक को तैनात किया है। एएसटीआर  को पहचान के नकली प्रमाण के साथ सक्रिय सिम कार्ड का पता लगाने और हटाने के लिए उद्योग और अगली पीढ़ी के प्लेटफॉर्म में गेम चेंजर माना जाता है।
संजय कुमार के मुताबिक पुलिस जांच में जुटी हुई है। एक व्यक्ति की फोटो पहचान में 436 मोबाइल फोन नंबर सक्रिय हैं। एक अन्य मामले में एक बच्चे की फोटो के साथ एक नंबर सक्रिय किया गया है, ऐसे कुछ मामले हैं जिनमें एक व्यक्ति की फोटो के साथ 30-40 नंबर सक्रिय किए गए हैं, लेकिन अलग-अलग नाम हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि नकली पहचान के साथ सक्रिय सिम कार्ड सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है, क्योंकि इस तरह के नंबरों का इस्तेमाल अधिकांश साइबर अपराधों और आतंकी गतिविधियों में किया जाता था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *