पति विग्नेश संग मैच देखने पहुंचीं नयनतारा….

आईपीएल सीजन 16 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। आए दिन आईपीएल मैच में कोई न कोई सेलेब्स स्टेडियम में नजर आ जाता है। इस कड़ी में अब साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस नयनतारा और एक्ट्रेस के पति फिल्ममेकर विग्नेश शिवन का नाम जुड़ गया है। बीते शनिवार को मुबंई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले को देखने के लिए नयनतारा स्टेडियम में पहुंची थी।

साउथ का पॉवर कपल नयनतारा और विघ्नेश शिवन मैच देखने पहुंचा था। चेपॉक स्टेडियम में उनके पहुंचने पर दर्शकों के बीच एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उनके चेहरे पर स्माइल थी। सभी धोनी का मैच देखने पहुंचे थे। सीएसके टीम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया है। जिसमें नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन चेन्नई की टीम को चीयरअप करते हुए नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर दोनों की कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।

स्टेडियम में नयनतारा के देख चेन्नई के फैंस का उत्साह काफी बढ़ गया। सोशल मीडिया पर इस मैच के दौरान के नयनतारा की कई तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री पर नयनतारा जमकर तालियां बजाती हुईं भी नजर आ रही हैं।

चेन्नई सुपर किंग ने भी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'विसेल पोडू। सुपरफैन।' चेन्नई सुपर किंग का मैच कई कॉलीवुड कलाकारों ने अटेंड किया है। इनमें धनुष और स्टालिन जैसे लोग शामिल है। फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित है। नयनतारा की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *