युवक ने पत्नी के सामने दरवाजा बंद कर खुद पर लगा ली आग

बिलासपुर ।  हिर्री क्षेत्र के ग्राम छतौना में रहने वाले 28 साल के युवक ने कमरे का दरवाजा बंद कर खुद पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस दौरान युवक की पत्नी और उसका मामा भी घर में ही मौजूद था। जब तक वे दरवाजा तोड़कर अंदर गए तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा सील कर दिया है।हिर्री क्षेत्र के ग्राम छतौना मंदिरपारा में रहने वाले रमेश डहरिया रोजी मजदूरी करते थे। रविवार की शाम वे घर में थे। उनकी पत्नी जमुना भी घर में ही थी। शाम को महिला किसी काम से छत पर गई। इस दौरान युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। इसकी जानकारी होते ही महिला ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया।

युवक की शादी 10 साल पहले हुई थी

आसपास के लोगों की मदद से वे दरवाजा तोड़कर कमरे में गई। तब तक युवक की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि युवक शादी 10 साल पहले हुई थी। उसकी चार बेटियां है। युवक आए दिन शराब पीता था। इसके कारण परिवार में कलह भी होता था। पुलिस ने कमरा सील कर दिया है। स्वजन की मौजूदगी में सोमवार की सुबह पंचनामा और पीएम कराया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *