तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन की हुई मौत

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। तीनों ही मृतक महिलाएं हैं। सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बीजापुर से जगदलपुर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। घायलों में कार चालक की हालत गंभीर है। उसे रायपुर रेफर किया गया है। हादसा कोड़ेनार थाना क्षेत्र में हुआ है।जानकारी के मुताबिक, बीजापुर निवासी सात लोग, धीरज दुर्गम (30), संदीप दुर्गम, विराज दुर्गम, प्रिया दुर्गम, निकिता कावडे (19), नीला दुर्गम (53) और गुरुअम्मा झाड़ी (55) सभी लोग स्कार्पियो से जगदलपुर आ रहे थे।

इनको तक्षशिला में एक शादी समारोह में शामिल होना था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे किलेपाल नंबर 3 के पास पहुंचे थे कि चालक धीरज दुर्गम ने नियंत्रण खो दिया।इसके चलते वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में निकिता, नीला और गुरु अम्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को किलेपाल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे का पता चलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। शादी के घर में गम का माहौल छाया है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *