दर्दनाक हादसाः सड़क किनारे डंफर से टकराई कार, एक की मौत, तीन गंभीर

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के भलुअनी थाना क्षेत्र स्थित बरहज मार्ग पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बारीपुर चौराहे के निकट सड़क के किनारे खड़ी डंफर से कार की टक्कर हो गई। इसमें कार में सवार बरहज थाना क्षेत्र के परसियां भीखम गांव निवासी सत्येंद्र सिंह (48) पुत्र कैलाश सिंह की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए देवरिया और गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। सभी देवरिया में एक शादी समारोह से वापस गांव जा रहे थे।

मंगलवार को कार चालक सत्येंद्र, भलुअनी थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव निवासी हर्ष सिंह पुत्र सतीश सिंह, सुमन देवी पत्नी सत्यभान सिंह, चंद्रावती देवी पत्नी कनक सिंह देवरिया एक मैरेज हाल में शादी समारोह में गए थे। जहां से देर रात करीब एक बजे सभी गांव के लिए चल दिए।लोग बारीपुर चौराहे के निकट पहुंचे थे। इसी बीच सड़क के किनारे खड़ी डंफर से कार टकरा गई। जोर का धमाका और घायलों की चीख-पुकार सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकलवाया। जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया।

चिकित्सकों ने कार चालक सत्येंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं हर्ष सिंह, सुमन देवी, चंद्रावती देवी की हालत गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।इंस्पेक्टर भलुअनी बीबी राजभर ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। हादसे में सत्येंद्र की मौत की सूचना है। घायलों को इलाज चल रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *