Double Murder: बिजली कर्मी के घर में घुसे बदमाशों ने की बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या..

कानपुर | कानपुर में बिल्हौर के ककवन थाना क्षेत्र में डबल मर्डर और लूट की घटना सामने आई है। यहां गुरुवार देर रात बदमाशों ने एक निजी बिजली कर्मी के घर को निशाना बनाया। वहीं, घर के बुजुर्ग दंपती की हत्या कर नकदी और ज्वेलरी आदि सामान लूट ले गए।मिली जानकारी के अनुसार, फत्तेपुर गांव निवासी निजी बिजली कर्मी राजकुमार के वृद्ध पिता छम्मीलाल, मां इमरती, उसकी पत्नी और बच्चे घर पर सोए हुए थे। वहीं, राजकुमार गांव के बाहर बने दूसरे घर में सोया हुआ था। देर रात छत के रास्ते से डकैत घर में घूस आए।

उन्होंने जेवर और नकदी का पता लगाने के लिए बिजली कर्मी के माता-पिता की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं, उसकी पत्नी और बच्चों को बांध कर डालने के बाद घर में रखा नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के बाद किसी तरह बंधनों से मुक्त होकर बिजली कर्मी की पत्नी ने घटना की सूचना दी।ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजकुमार और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ककवन पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल पड़ताल शुरू की है। वहीं डकैती के साथ डबल मर्डर से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर बिल्हौर एसीपी अलोक सिंह सहित सर्किल का पूरा फोर्स भी मौके पर पहुंच है।

वहीं घटना के तुंरत बाद ही डीसीपी विजय ढुल भी पहुंच गए। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले ही डीजीपी की ओर से बावरिया गैंग की सक्रियता के चलते अलर्ट जारी किया था। आशंका जताई जा रही है कि यह उसी गैंग का काम है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की टीमों को लगा दिया गया है।ककवन थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर में गुरुवार आधी रात के बाद बदमाशों ने एक वृद्ध दंपती की हत्या कर डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बदमाश करीब दस लाख के जेवरात और कछ नगदी लूटने में सफल रहे। सुबह डकैती की जानकारी होने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है जो कि मौके से साक्ष्य एकत्र कर रही है। डकैती की इस वारदात में किसी परिचित के हाथ होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

फत्तेपुर गांव में 80 वर्षीय छम्मी लाल परचून की दुकान चलाते थे। परिवार में पत्नीइमरती देवी, बेटा राजकुमार, राजकुमार की पत्नी सपना और इन दोनों के दो बच्चे हैं। राजकुमार प्राइवेट विद्युत कर्मी है। इसके अलावा वह गांव में छोटा-मोटा टेंट का काम और खेती भी करता है। गुरुवार रात वृद्ध दंपती परचून की दुकान से सटे कमरे में सो रहे थे। राजकुमार खेतों की रखवाली के लिए खेत पर था जबकि बहू बच्चों को लेकर अंदर कमरे में सो रही थी।सपना के मुताबिक रात 1:00 बजे किसी ने परचून का सामान लेने के बहाने दरवाजा खुलवाया और जब अंदर दाखिल हुए तो उन्होंने सबसे पहले सास और ससुर की गला दबाकर हत्या कर दी।

ग्रामीणों की सूचना पर राजकुमार को जानकारी हुई इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिम विजय ढुल, एसीपी आलोक सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस इस मामले में परिवार से पूछताछ कर रही है। डीसीपी विजय ढुल ने बताया मामले की जांच की जा रही है जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।पुलिस डकैती की वारदात में किसी परिचित के शामिल होने की संभावना व्यक्त कर रही है। रात 1:00 बजे किसी परिचित के लिए ही दरवाजा खोला जा सकता है। पुलिस मान रही है कि वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति ने अपना परिचय दिया और इसके बाद ही वृद्ध ने दरवाजा खोला। दोनों की हत्या भी इसीलिए की गई क्योंकि उन्हें पता था वारदात को अंजाम देने वाले कौन लोग हैं। क्यों

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *