मध्य प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में समय पर होंगे प्रमोशन

भोपाल।  मध्य प्रदेश के 5 सरकारी और 64 पॉलिटेक्निक कॉलेजों के 18 साल पुराने नियमों को बदलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।. नए प्रस्ताव में प्रमोशन इत्यादि का भी उल्लेख किया जा रहा है।  नई भर्ती व्यवस्था में फ्लैक्सिबल स्टाफिंग पैटर्न लागू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव के लागू होने के बाद समयानुसार प्रमोशन होंगे।
 लेक्चरार,प्रिंसिपल,एचओडी और असिस्टेंट प्रोफेसर तक के लिए पदोन्नति की समय सीमा तय की जा रही है. वर्तमान में मध्यप्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 200 एचओडी और इंजीनियरिंग कॉलेजों में 100 से अधिक असिस्टेंट प्रोफेसर के पद खाली पड़े हुए हैं। 
 तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा नया प्रस्ताव तैयार किया गया है।  जल्द ही मंत्रिमंडल की स्वीकृति लेकर इसे लागू किया जाएगा. उसके बाद इंजीनियरिंग कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक कॉलेजों के एचओडी, प्रोफेसर इत्यादि के पदों पर पदोन्नति कर पदों को भरा जाएगा। इससे इंजीनियर कॉलेजों की शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *