कोरबा में पत्नी से झगड़ा होने पर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा पति, पुलिस ने बचाई जान…

छत्तीसगढ़ : कोरबा के पसान थाना क्षेत्र के गांव धलपुर कछुआपारा में एक युवक पत्नी से झगड़े के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़कर जान देने की धमकी देने लगा। युवक का नाम बीपत राम है, जो कई घंटो तक हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा।

पत्नी के साथ बार-बार मायके जाने को लेकर युवक का विवाद हुआ था। युवक पत्नी को कहने लगा कि वो घर छोड़कर कही चला जायेगा। पत्नी को लगा कि रोज की तरह वही धमकी देते हैं, लेकिन इस बार वो सही में घर से निकल गया और गांव के पास स्थित टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना बीपत राम के पत्नी को भी दी गई। परिजन सरपंच को अपने साथ लेकर घटना स्थल पहुंचे और उसे मानने लगे लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार ही नहीं था। इस दौरान सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर युवक को टावर से नीचे उतारा। तीन घंटे तक मशक्कत करने के बाद किसी तरह युवक को नीचे उतारा गया और डॉक्टरी परिक्षण के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। सात जनवरी को सामने आई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *