भारत के दोस्त देश में तख्तापलट की बड़ी साजिश नाकाम, प्रमुख आर्कबिशप समेत 14 लोग गिरफ्तार, चर्च और सरकार में छिड़ेगी जंग?

येरेवन: आर्मेनिया में अधिकारियों ने सरकार को पलटने की साजिश को नाकाम करने का दावा करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक प्रमुख ईसाई धर्मगुरु आर्कबिशप बगरात गैल्स्टैनियन और एक सांसद शामिल हैं। आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान ने बताया कि सुरक्षा बलों ने एक वरिष्ठ धर्मगुरु से जुड़ी तख्तापलट की साजिश को नाकाम कर दिया है। आर्मेनिया की जांच समिति के अनुसार, गैल्स्टनियन और 15 अन्य लोगों के खिलाफ आतंकवादी हमला करने और सत्ता पर कब्जा करने के लिए आवश्यक साधन और उपकरण हासिल करने के आरोप में आपराधिक आरोप दायर किए गए थे। आर्मेनिया और भारत के बीच गहरे रणनीतिक संबंध हैं और देश भारतीय हथियारों का प्रमुख खरीदार है।

देश में हमले करके दंगे करवाने का था प्लान

कथित साजिश में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों पर हमला करना, बड़े पैमाने पर दंगे आयोजित करने और आधिकारिक वेबसाइटों पर साइबर हमलों के माध्यम से परिवहन, ऊर्जा प्रणालियों और सरकारी कामों को रोकने के लिए 200 लड़ाका समूह बनाना शामिल था। अधिकारियों का दावा है कि जनवरी 2025 से लगभग 1000 लोग इस योजना में शामिल हैं। इसका मतलब है कि आगे चलकर गिरफ्तारियों की संख्या और बढ़ सकती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *