लड़की से बातचीत के दौरान एक लड़के ने दूसरे लड़के पर किया फायर

 इंदौर ।   शहर में एक लड़की से बातचीत के दौरान एक लड़के ने दूसरे लड़के पर फायर कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गोली लगने से युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस के अनुसार राहुल यादव नामक लड़के ने संस्‍कार पिता पवन वर्मा को गोली मारी। उसे मोनिका नाम की युवती अस्‍पताल लेकर पहुंची थी। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में जीआरपी मैदान पर हुई। यहां दो लड़के और एक लड़की बात कर रहे थे। तभी अचानक एक लड़के ने दूसरे पर फायर कर दिया। इसके बाद लड़की घायल लड़के को एमवाय अस्पताल लेकर गई। मैदान पर बातचीत के दौरान लड़के ने दूसरे लड़के पर फायर क्‍यों किया अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।लड़के को अस्‍पताल ले जाने वाली लड़की से भी पूछताछ की जा रही है।प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली लड़का बुरी तरह घायल हो गया। मैदान में उसका काफी खून बिखरा हुआ था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *