कर्ज में डूबे सर्राफ दंपति ने नहर में कूदकर की आत्महत्या

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले सौरभ बब्बर, जो कि पेशे से एक सर्राफ कारोबारी थे, और उनकी पत्नी मोना बब्बर ने हरिद्वार गंगनहर में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने सौरभ का शव बरामद कर लिया है। लेकिन उनकी पत्नी मोना का शव अभी तक नहीं मिल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पहले सौरभ और उनकी पत्नी दोनों ने अपनी जान देने से पहले एक सेल्फी ली और अपने रिश्तेदारों को भेजी। जानकारी के मुताबिक कि सौरभ के ऊपर काफी कर्ज था। इसको लेकर के सौरभ ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी सारी परेशानी बताई है। सौरभ ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है मैं कर्ज के दलदल में इस कदर फंस गया हूं कि बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा। इसलिए मैं और मेरी धर्मपत्नी अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं। सुसाइड नोट में ये लाइनें लिखी हैं। सहारनपुर के सौरभ बब्बर ने कर्जदारों से परेशान सौरभ ने पत्नी मोना के साथ हरिद्वार में गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले दोनों ने आखिरी सेल्फ़ी ली, फिर उसे सुसाइड नोट के साथ दोस्त के व्हाट्सएप पर भेज दिया। गंगा में छलांग लगाने से पहले दंपति ने घरवालों को भी फोन किया था। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *