चीन को करारी चोट, स्टील इंपोर्ट पर 3 साल के लिए टैरिफ, भारत ने ड्रैगन को दिखा दिया आईना

नई दिल्ली: भारत ने चीन की चालों को समझते हुए स्टील सहित कई प्रोडक्ट्स के इंपोर्ट पर 3 साल के लिए टैरिफ लगा दिया है। ये एक्शन सीधे तौर पर चीन को प्रभावित करेगा, जिससे उसकी सस्ता स्टील डंप करने की नीति को गहरा झटका लगना तय है।

भारत ने कुछ खास स्टील प्रोडक्ट्स पर तीन साल के लिए 11-12 प्रतिशत का इंपोर्ट टैरिफ लगा दिया है। यह कदम चीन से आने वाले शिपमेंट में बढ़ोतरी को रोकने के लिए उठाया गया है। फैसले के तहत पहले साल ड्यूटी 12 प्रतिशत होगी, दूसरे साल यह घटकर 11.5 प्रतिशत हो जाएगी और तीसरे साल यह और कम होकर 11% हो जाएगी।

कुछ विकासशील देशों को दी गई है छूट

बता दें कि दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रूड स्टील उत्पादक देश भारत फिलहाल चीन से सस्ते स्टील इंपोर्ट में बढ़ोतरी से जूझ रहा है। इस ट्रेंड से एंटी-डंपिंग की चिंताएं बढ़ गई हैं और घरेलू स्टील बनाने वाली कंपनियों पर दबाव पड़ा है। सरकारी गजट में छपे इस मेजर में कुछ विकासशील देशों से होने वाले इंपोर्ट को छूट दी गई है, हालांकि चीन, वियतनाम और नेपाल पर यह लेवी लागू होगी। यह स्टेनलेस स्टील जैसे स्पेशल स्टील प्रोडक्ट्स पर भी लागू नहीं होगा।

इंपोर्ट में देखी जा रही है जबरदस्त तेजी

मंत्रालय ने बार-बार कहा है कि हम नहीं चाहते कि सस्ते इंपोर्ट और घटिया प्रोडक्ट्स की वजह से घरेलू स्टील इंडस्ट्री को नुकसान हो। ऑर्डर में कहा गया है कि डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज (DGTR) ने इंपोर्ट में ‘हाल ही में, अचानक, तेजी से और बड़ी बढ़ोतरी’ पाए जाने के बाद तीन साल की ड्यूटी लगाने की सिफारिश की है। अप्रैल 2025 में भारत सरकार ने विदेशी देशों से होने वाले सभी इंपोर्ट पर 200 दिनों के लिए 12 प्रतिशत का टेम्पररी टैरिफ लगाया था, जो नवंबर 2025 में खत्म हो गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *