ग्वालियर में शनिवार सुबह एक महिला का निर्वस्त्र अधजला शव मिला, आशंका है- महिला की हत्या की गई

ग्वालियर ।  ग्वालियर में शनिवार सुबह एक महिला का निर्वस्त्र अधजला शव मिला है। आशंका है- महिला की हत्या की गई, इसके बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए लाश जला दी गई है। महिला का चेहरा भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो रहा है। पुलिस दुष्कर्म और हत्या के एंगल पर भी पड़ताल कर रही है, क्योंकि महिला का शव निर्वस्त्र हाल में मिला है। इस घटना के बाद से पुलिस अधिकारी परेशान हैं। आसपास इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस के पास हत्या और हत्यारों से जुड़ा कोई सुराग नहीं है, अभी मृतका की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है।

ग्वालियर के न्यू सिटी सेंटर इलाके में स्थित कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पीछे कुछ लोग सुबह की सैर पर निकले थे। यहां से जब गुजरे तो सड़क से थोड़े अंदर झाड़ियों में महिला का अधजला शव पड़ा हुआ था। महिला निर्वस्त्र थी। इसके बाद तो लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर यूनिवर्सिटी थाने की फोर्स फोरेंसिक एक्सपर्ट डा.अखिलेश भार्गव के साथ यहां पहुंची। पुलिस ने पड़ताल शुरू की। जिससे यह तो स्पष्ट है कि महिला की हत्या हुई है। इसके बाद शव जलाया गया है। महिला का धड़ पूरी तरह जल चुका है। चेहरा भी जल गया है, स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है। निर्वस्त्र शव मिला है, इसलिए पुलिस को हत्या की आशंका है। अभी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला की पहचान होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस इस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे और पीएसटीएन डाटा उठा रही है। यूनिवर्सिटी थाने के सब इंस्पेक्टर रोहित भदौरिया ने बताया कि इस मामले में महिला की शिनाख्त के लिए प्रयास चल रहे हैं। जिले के सभी थानों को इसकी जानकारी भेजी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *