शख्स के नाम बन गया अनोखा रिकॉर्ड 

वाशिंगटन। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उस शख्स के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया है। वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम निकोलस मैनिंग है। निकोलस मैनिंग ने केवल 13.3 सेकेंड में 10 अंडरवियर पहनकर रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए और जमकर कमेंट कर रहे हैं। शख्स का ये कारनामा लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स एक के बाद एक 10 अंडरवियर पहनता है। इसे पहनने में उसे 13.3 सेकेंड का वक्त लगता है।इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘निकोलस मैनिंग द्वारा 10 अंडरपैंट पहनने का सबसे तेज समय 13.03 सेकेंड इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग जमकर उसपर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘लोग बिना सोचे समझे कुछ भी कर जाते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये तो बहुत आसान है, कोई भी कर सकता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बेहद फनी वीडियो था।’ बता दें कि सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो कभी मजेदार होते हैं तो कभी हैरान कर देने वाले हैं और लोग सोचने को मजबूर हो जाते हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *