लखनऊ में चलती बुलेट पर युवक-युवती किया स्टंट, लखनऊ पुलिस ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाइक पर घूम रहे युवक-युवती का वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में युवक-युवती फिल्मी अंदाज में इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। बाइक सवार युवक-युवती के वायरल इस वीडियो को लखनऊ पुलिस ने संज्ञान में ले लिया है। 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो अलीगंज क्षेत्र का बताया जा रहा है। एक दावे के अनुसार, यह वीडियो अलीगंज क्षेत्र के निराला नगर पुल पर बनाया गया है। मात्र 5 सेकेंड के इस वायरल हुए वीडियो में साफ-साफ देखने को मिल रहा है कि कैसे युवक युवती राह चलते बीच सड़क पर फिल्मी अंदाज में इश्कबाजी या यूं कहें कि खुद और दूसरों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। इस स्टंटबाजी का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस ने संज्ञान में ले लिया है। लखनऊ पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से संबंधित को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित भी कर दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *