फिल्म ‘गदर 2’ की सक्सेस के बीच देओल फैमिली से मिले आमिर खान

हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेताओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें धर्मेंद्र का नाम जरूर शामिल होगा। मौजूदा समय देओल फैमिली के लिए काफी सही गुजर रहा है, एक तरफ धर्मेंद्र की कमबैक फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है, तो वहीं दूसरी और उनके बड़े बेटे सनी देओल की गदर 2 सिनेमाघरों में गदर मचा रही है।इस बीच सोशल मीडिया पर देओल फैमिली की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें धर्मेंद्र और बॉबी देओल के साथ आमिर खान और उनके बेटे आजाद राव खान नजर आ रहे हैं।

मंगलवार रात को धर्मेंद्र ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो में धर्मेंद्र के साथ उनके बेटे बॉबी देओल, आमिर खान और उनके छोटे बेटे आजाद राव खान नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा है कि- आई बहुत ही प्यारी मुलाकात, आमिर और उसके प्यारे बेटे के साथ, यादों की बारात।दरअसल आमिर बतौर बाल कलाकार साल 1973 में आई धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्म यादों की बारात में अभिनय कर चुके हैं, इस रोल के लिए दंगल एक्टर का नाम काफी ज्यादा फेमस है। सोशल मीडिया पर देओल फैमिली संग आमिर और उनके बेटे की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। फैंस इन फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *