अभिनव मुकुंद ने शुभमन गिल पर दिया बड़ा बयान….

अभिनव मुकुंद का मानना है कि वेस्टइंडीज दौरे पर लगातार कम स्कोर करने के चलते शुभमन गिल की खराब फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय नहीं होनी चाहिए।

2023 में शानदार फॉर्म में गिल

गिल की शुरुआत से ही शीर्ष फॉर्म में थे। उन्होंने खेल के तीनों फॉर्मेट में शतक बनाए थे, जिसमें वनडे में दोहरा शतक भी शामिल था। उन्होंने इस फॉर्म को आईपीएल 2023 में भी बरकरार रखा, जहां वह टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप के विजेता बनकर उभरे।

ऐसे में अब वे वेस्टइंडीज दौरे पर कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। गिल टेस्ट सीरीज की तीन पारियों के दौरान केवल 45 रन और वनडे में 7 रन बना सके। 

मुकुंड ने जिओ सिनेमा से की बात

अब मुकुंद ने जिओ सिनेमा से गिल के फॉर्म को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह वेस्टइंडीज में गिल की विफलता के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि एक दर्शक और एक फेन के रूप में सभी फॉर्मेट को एक दूसरे से न मिलाना जरूरी है।

क्या बोले मुकुंद

मुकुंद ने कहा "मुझे लगता है कि शुभमन गिल की विफलता के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। एक दर्शक और एक भारतीय क्रिकेट प्रशंसक के रूप में यह महत्वपूर्ण है कि सभी फॉर्मेट को एक-दूसरे से न मिलाया जाए। मुझे लगता है कि हम हमेशा फॉर्मेट को मिलाते रहते हैं और हम इस फॉर्मेट को दूसरे से जोड़ देते हैं। टेस्ट फॉर्मेट के मैच अब खत्म हो गए।

जहां तक वनडे का सवाल है तो शुभमन गिल हमारे शीर्ष खिलाड़ी हैं और मुझे लगता है कि उन्हें विश्व कप में जाना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि उनकी फॉर्म चिंता का विषय है। मुझे यकीन है कि वह धमाकेदार वापसी करेगा।"

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *