Accident: दो बाइक आपस में टकराई, एक की मौत, दो घायल

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में सोमवार शाम 4.15 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हुए हैं। दोनों को कवर्धा रेफर किया गया है। यह सड़क हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम लोखान मोड़ में हुआ है।कुकदूर थाना से मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में 45 वर्षीय निवासी  की मौत हो गई। मृतक चैतू अपनी बाइक से पंडरिया से कुकदूर की तरफ आ रहा था। वहीं, दूसरी ओर अमरकंटक(एमपी) की तरफ से बाइक  के साथ टकरा गए। इस हादसे में दोनों मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए। मौके पर आने-जाने वाले लोगों ने कुकदूर थाना में जानकारी दी। इसके बाद घायलों को कुकदूर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। अस्पताल आने से पहले ही चैतू मरकाम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *