आदर्श आचार संहिता के मददेनजर पुलिस विभाग का एक्टिव मोड

बिलासपुर । आगामी विधानसभा चुनाव आचार संहिता के मददेनजर बिलासपुर जिले के सभी थाना क्षेत्रों के सभी गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों तथा असामाजिक तत्वों को तलब कर आदर्श आचार संहिता के नियम एवं शर्तो के बारे में बताने तथा थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गये व्यापक दिशा।
निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक महेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्रीमति पूजा कुमार (भा.पु.से.), एसडीओपी कोटा सिद्वार्थ बघेल, उप पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार एवं उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के सभी गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को थाना तलब किया गया। सभी के द्वारा वर्तमान में किये जा रहे कार्यो का अवलोकन किया गया।
साथ ही सभी गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को विधानसभा निर्वाचन 2023 में आदर्श आचार संहिता के व्यापक नियम एवं शर्तों को बताकर इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने निर्देश दिया गया। उक्त गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों में 23 गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध धारा 151, एवं 53 गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध धारा 107 116 (3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही तथा धारा 110 के तहत 03 कार्यवाही की गई है। एवं सभी कार्यवाहियों के तैयार इस्तगासा में बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही कराई गई है। शेष गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को समझाईश देकर छोड़ा गया है।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *