पठान फ़िल्म के विरोध के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी करने वाले हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को भेजा जेल

इंदौर ।   पठान फिल्म के विरोध के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए हिन्दू संगठन के 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस ने तन्नू शर्मा उर्फ लक्ष्मी नारायण शर्मा, सनी मेवाडे, भारत सौदे, विकास आरेकर, राकेश आरेकर, प्रकाश वर्मा और विशाल गौर के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना सदर बाजार एवं थाना खजराना के अंतर्गत भी कतिपय लोगों द्वारा आपत्तिजनक भड़काऊ नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया था। जिस पर पुलिस थाना खजराना एवं थाना सदर बाजार द्वारा नारेबाजी एवं प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध भी विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इनमें भी कुछ लोगों की पहचान सुनिश्चित करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया है। जिनके विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में जांच एवं विवेचना जारी है जिसके आधार पर इसमें भी उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा शहर की शांति व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी एवं उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *