महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा

विश्व प्रसिद्ध  महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास में बाबा महाकाल के लाखों भक्तों के आने का सिलसिला जारी है। भक्त भगवान का पूजन-अर्चन करने के साथ ही उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। आम श्रद्धालुओं के साथ ही मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं के आने का क्रम भी लगातार जारी है, जो कि इन दिनों  महाकालेश्वर प्रबंध समिति के दिशा निर्देशों के अनुसार बाबा महाकाल का दर्शन और पूजन कर रहे हैं। श्रावण मास में प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन अर्चन नंदी हाल से करने के साथ नंदी हॉल में ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए ध्यान भी लगाया।

बाबा महाकाल के अनन्य भक्त और प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा श्रावण मंगलवार को बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने नंदीहाल से बाबा महाकाल का दर्शन पूजन करने के साथ ही यहां बैठकर बाबा महाकाल की भोग आरती का लाभ लिया। नंदी हॉल में हर बार की तरह ही इस बार भी आशुतोष राणा बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने कुछ देर शिव मंत्रों का जाप किया और काफी देर तक बाबा महाकाल को निहारते रहे।

बाबा महाकाल के दर्शन करने आने के पीछे कोई विशेष मनोकामना के बारे में आशुतोष राणा ने कहा कि मैं अपने आराध्य बाबा महाकाल को कभी नहीं भूलता। सुख हो या दुख हर परिस्थिति में वही मेरे पालनहार रहे हैं और मैं सिर्फ उनका भक्त। आज भी बाबा महाकाल से सिर्फ और सिर्फ आशीर्वाद लेने आया था और कुछ मांगने नहीं। बता दें, फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा बाबा महाकाल के ऐसे भक्त हैं जो कि वर्ष में दो से तीन बार बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उनके दरबार में जरूर आते हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *