संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बैजू बावरा’ में दिखाई देंगे एक्टर रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। एक्टर की कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप ही रही है। साल 2021 में एक्टर की 83 रिलीज हुई थी। इसके साल 2022 में जयेशभाई जोरदार और सर्कस आई थी। ये तीनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। इन फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद यशराज फिल्म्स ने रणवीर को कुछ समय के लिए साइन करने से मना कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य चोपड़ा के एक बहुत ही करीबी ने इस बात की जानकारी दी है, कि रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की अपकमिंग मूवी 'बैजू बावरा' में नजर आएंगे. रणवीर सिंह संजय के साथ पहले भी 'पद्मावत' के साथ कई सुपरहिट मूवीज में काम कर चुके हैं।रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली की जोड़ी कई बार साथ आ चुकी है।

ये शानदार जोड़ी जितनी बार भी साथ आई है, उतनी बार फिल्मी पर्दे पर धमाल मचा चुकी है। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि ये जोड़ी 'बैजू बावरा' में मिलकर कैसा धमाल मचाएगा। रणवीर सिहं और संजय लीला भंसाली के तमाम चाहने वाले इस खबर से काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।भंसाली इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ काम करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *